कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनावों में मिली हार से बाहर नहीं निकल पा रही है- सलमान खुर्शीद

कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनावों में मिली हार से बाहर नहीं निकल पा रही है- सलमान खुर्शीद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है। साथ ही आगे कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना ही नहीं है

।

उन्होंने आगे कहा कि न केवल आगामी राज्य विधानसभा चुनाव बल्कि कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसे स्तर पर पहुंच गई है कि यह अपना भविष्य तक नहीं तय कर सकती है। यह बात पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कही।

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को मुश्किलों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है कि अब तक पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों में मिली हार से बाहर नहीं निकल पा रही है।

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी जल्दबाजी में पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ गए। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतिरम अध्यक्ष बनाया गया। अक्टूबर में राज्यों में चुनाव निपटने के बाद ही नए पार्टी अध्यक्ष पर निर्णय लिया जाएगा।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम वास्तव में एक साथ विश्लेषण नहीं कर पाए हैं कि हमारी हार क्यों हुई है। हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे नेता दूर चले गए हैं।

आपको बताते जाए कि 21 अक्टूबर को होने जा रहे मतदान से पहले महाराष्ट्र व हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी सार्वजनिक मंचों से सामने आ रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि कांग्रेस से बगावत करने वाले नेता सीधे तौर पर कांग्रेस हाईकमान को निशाने लगा रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں