कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, भाजपा नेता के जिस लड़के से यौन संबंध थे, उसे मार दिया गया !

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, भाजपा नेता के जिस लड़के से यौन संबंध थे, उसे मार दिया गया !

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता की सीडी आने के बाद हडकंप मचा हुआ है।  मामले सामने आने  के बाद कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है ।कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव  ने आरोप लगाया है की  जिस लड़के से जोशी के यौन संबंध थे, उसकी 20 दिन पहले हत्या करवा दी गई है। उसके परिवार को भी गायब कर दिया गया है।  यादव ने जोशी पर कुछ महिलाओं के साथ भी संबंध बनाने का खुलासा किया है। उन्होंने मामले में हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर जोशी और आरोपित कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जोशी के जिसके साथ संबंध हैं, वह लड़का गायब है, उसका कोई डाटा नहीं मिल रहा है। इससे साफ पता चलता है कि उसे व्यक्ति काे मारकर फेंक दिया गया है। पुलिस यदि इन्हें गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करे तो पता चल जाएगा कि वह लड़का कहां है। यदि ये कहते हैं कि उन्होंने उसकी हत्या नहीं की तो हम अपना आरोप वापस ले लेंगे। चैट में उसने साफ कहा कि पहले आप मुझे साथ ले जाते थे, मेरे साथ यौन शोषण करते थे, कुछ दिनों से आपने मुझे साथ ले जाना बंद कर दिया है, जिससे मैं दुखी हूं और मैं बहुत परेशान हूं। मौसम नामक कार्यकर्ता लड़कों को लाकर संगठन मंत्रियों तक पहुंचाता था। जो नए लड़के आते थे, उनके साथ ये संगठन मंत्री यौन शोषण करते हैं। प्रदीप जोशी ने पूरे मध्यप्रदेश और महाकाल की नगरी को लज्जित किया है।

सिंह ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके संगठन मंत्री लगातार यौन शोषण करते हैं। इसका पूर्व में राघव जी उदाहरण हैं। इसके पहले देवास में सुनील जोशी हत्याकांड भी अवैध संबंधों के चलते हुआ था। भाजपा नेताओं को पूरा प्रकरण पता है, इसलिए वे इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जिस लड़के की हत्या हुई है वह उज्जैन के पास जावरा का रहने वाला है। उसके परिजन उसे 20 दिनों से खोज रहे हैं। उसका परिवार गायब है। इससे पता भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा उजागर होता है। उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा किस दिशा में जा रही है। आरएसएस की शाखाओं में क्या होता है और किस तरीके से यौन शोषण किया जाता है। सूत्रों के अनुसार यह तथ्य भी सामने आए हैं कि कुछ महिलाओं का भी यौन शोषण हुआ है,जिसमें उज्जैन की एक महिला पार्षद भी शामिल है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पूरे मामले में सरकार संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच करवाए तो कई बड़े चेहरे बेनाकाब हो जाएंगे।

यादव ने आरोप लगाया कि चैटिंग में युवक ने खुद कहा है कि आपसे मैं इतना परेशान हो गया हूं कि आप मुझसे मिलते नहीं हैं और अब आप दूसरे लड़कों को लाना शुरू कर िदया है। इस क्लीपिंग की जानकारी लगते ही इन्होंने उस लड़के से 20 दिनों तक लेन-देन की बात चलती रही, जब बात नहीं बनी तो इन्होंने उसकी हत्या करवा दी। उसके किसी दोस्त ने यह क्लीपिंग जारी की है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि 302 का प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें मौसम नामक कार्यकर्ता पर भी सख्त कार्रवाई हो। उज्जैन संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कई महिलाओं का भी शोषण किया है। इन्होंने भाजपा पार्षद का भी शोषण किया है। यदि पुलिस इनका मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा रिकवर करे तो पता चलेगा कि इन्होंने कितने अन्य लड़कों को शोषण किया है।

जोशी को भाजपा ने पद से हटाया
एक युवक के साथ अश्लील चैट व वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उज्जैन के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को पद से हटा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस मामले पर कहा कि जोशी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। मामले का परीक्षण करवाया जा रहा है। उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। अभी जोशी के स्थान पर किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। अश्लील चैटिंग व वीडियो ने भाजपा संगठन में हलचल मचा दी थी। चैट में रात को कमरे में मिलने और दौरे पर साथ चलने के साथ ही अश्लीलता भरी बातें भी हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading