सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार पर प्रधानमंत्री मोदी ने बल्लेबाजी के बारे में कही बड़ी बात,देखिए

नई दिल्ली: ICC वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुक़बाला न्यूज़ीलैंड के साथ हुआ भारतीय बल्लेबाज 240 रनों का पीछा करते हुए 18 रनों से मैच हार गए ,इस मैच में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने काफी निराश किया।

इंडियन टीम के इस खराब प्रदर्शन से फैन्स बहुत दुखी हैं,टीम की इस हार से विश्वकप का सफर में भी समाप्त होगया है,भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीम इंडिया की लड़ाई की भावना को अंत तक देखना अच्छा लगा लेकिन हम मुकाबला नहीं जीत पाए इसका दुख है। पीएम मोदी ने आगे कहा ‘भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी की, जिस पर हमें बहुत गर्व है। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

इधर, सांस थाम देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 19 रन से मैच गंवा बैठी।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से होगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading