कश्‍मीर को लेकर संभल कर कदम उठाएं मोदी और शाह, नहीं तो कश्‍मीर हाथ से निकल जायेगा- दिग्विजय सिंह

कश्‍मीर को लेकर संभल कर कदम उठाएं मोदी और शाह, नहीं तो कश्‍मीर हाथ से निकल जायेगा- दिग्विजय सिंह

अपने विवादास्‍पद बयानों के लिए विख्‍यात कांग्रेसी नेता दिग्‍विजय सिंह का एक नया बयान सामने आया है। जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेत 370 हटाने के लिए दिग्‍विजय सिंह ने कहा है कि सरकार ने कश्‍मीर में खुद अपने हाथ जला लिए हैं। यहां हालात काफी नाजुक हैं।

उन्‍होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजीत डोवल से अपील करता हूं कि वे कश्‍मीर को लेकर संभल कर कदम उठाएं नहीं तो कश्‍मीर हाथ से निकल जाएगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, वहीं दिग्‍विजय सिंह ने भारतीय मीडिया द्वारा दिखाई जा रही अमन और शांति की तस्‍वीरों पर भी शक जताया है। उन्‍होंने लोगों से कहा कि वे अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया की तस्‍वीरें देखें।

तभी उन्‍हें पत चलेगा कि कश्‍मीर में वास्‍तव में क्‍या हो रहा है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद भी भारतीय मीडिया द्वारा कश्‍मीर में शांति से जुड़ी तस्‍वीरों पर सवाल उठा चुके हैं। सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल के कश्‍मीर में बिरियानी खाने वाली फाटो पर आजाद ने कहा था कि वे पैसे खिलाकर कैसी भी फोटो खिंचा सकते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading