कश्मीर फैसले पर कांग्रेस का यू- टर्न?, बोली..?

कश्मीर फैसले पर कांग्रेस का यू- टर्न?, बोली..?

कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में दिए अपने बयान पर यू-टर्न मारा है। अब अधीर रंजन चौरी ने कहा है कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है।

इससे पहले संसद में धारा 370 हटाए जाने के बीच पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र मॉनिटरिंग कर रहा है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी से गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा भारत से व्यापार बंद करने के मामले पर जब प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा ‘’मुझे पता था कि पाकिस्तान कुछ करने वाला है, कश्मीर मुद्दा हमारा आंतरिक मुद्दा है। हमारे देश को यह फैसला करने का अधिकार है कि कौन का कानून देश के लिए पास किया जाए।‘’

मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा था कि कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र (UN) में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है, तो इस मामले पर सरकार कैसे बिन बना सकती है।

इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करे? अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर पर संसद ही सर्वोच्च है।

कश्मीर को लेकर नियम-कानून और संविधान में बदलाव से कोई नहीं रोक सकता। जब मैं जम्मू कश्मीर कहता हूं तो उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन भी शामिल है और दोनों भारत के अभिन्न अंग हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں