कश्मीर गए सभी बंगाली मजदूरों को वापस लगायेगी ममता बनर्जी सरकार!

कश्मीर गए सभी बंगाली मजदूरों को वापस लगायेगी ममता बनर्जी सरकार!

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कश्मीर से 131 मजदूरों को वापस लाने की कवायद में जुट गई है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, यह फैसला कश्मीर के कुलगाम में पांच मजदूरों की आतंकी द्वारा हत्या किए जाने के बाद लिया गया है। यह जानकारी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक ईको पार्क में दी।

प्रेस कांफ्रेंस में कही यह बात
बनर्जी ने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि, ‘राज्य सरकार की सहायता से कश्मीर गए 131 मजदूरों को वापस पश्चिम बंगाल लाया जाएगा। वह मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर और माल्दा से हैं।’

वापस लाने का काम शुरु
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है और दो अधिकारी पहले ही कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें ट्रेन के माध्यम से वापस पश्चिम बंगाल लाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों को भेजा सकता है कश्मीर
सूत्रों का कहना है कि सरकार पुलिस अधिकारियों को कश्मीर भेजने की योजना बना रही है ताकि बंगाल में अपने घर लौटने के इच्छुक अधिकतर श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।

गोली मारकर की गई हत्या
आपको बता दें कि हाल में ही सेब के बागानों में काम करने वाले मजदूरों को कुलगाम स्थित किराए के घर से बाहर आने को कहा गया, इसके बाद उन्हें पास के क्षेत्र में ले जाकर गोली मार दी गई थी।

मृतकों में सभी मुस्लिम
मृतकों की पहचान नईमुद्दीन शेख, मुरशलीम शेख, रफीकुल शेख, रफीक शेख और कमरुद्दीन शेख के रूप में हुई है। यह सभी मुर्शिदाबाद के सागरदिघी के बहलनगर गांव के निवासी थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading