औवेसी ने दिए ‘जेल भरो’ अभियान के संकेत, कहा- या तो बंद कीजिए या गोली मार दीजिए

औवेसी ने दिए ‘जेल भरो’ अभियान के संकेत, कहा- या तो बंद कीजिए या गोली मार दीजिए

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) ने कर्नाटक (Karnataka) में सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) पर एक नाटक में कथित संलिप्तता के लिये एक स्कूल की प्रधानाचार्य और एक छात्र की मां के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की रविवार को निंदा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आलोचकों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने को लेकर ‘जेल भरो अभियान’ के भी संकेत दिये.

औवेसी ने किया जेल भरो अभियान का इशारा

औवेसी ने कर्नाटक के बीदर में हुई उस घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है. मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ जेल भरो अभियान शुरू करेंगे.’

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ‘भारत की सभी जेलों में केवल तीन लाख लोगों को ही रखा जा सकता है. अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो, भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी. आप (या तो) हमें जेल में रखिये या फिर हमें गोली मार दीजिए.’

विरोध सभा में औवेसी ने कही ये बात

औवेसी ने यह बात सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी (United Muslim Action Committee) की ओर से आयोजित महिलाओं की विरोध सभा में कही

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading