नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को महाराष्ट्र में लागू नही करने का ऐलान किया है,ठाकरे कहा कि इससे लोगों को नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा. उद्धव ठाकरे ने यह बात शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए गए एक इंटरव्यू में कही. हालांकि, इस दौरान उन्होंने नागरकिता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन किया।
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) ने कहा, ‘CAA देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है, बल्कि नागरिकता देने के लिए है. लेकिन अगर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू किया जाता है तो हिंदुओं और मुसलमानों दोनों को ही नागरिकता साबित करना मुश्किल होगा, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. हम महाराष्ट्र में NRC लागू नहीं होने देंगे.’

मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व का नारा भी बुलंद किया. उन्होंने कहा, ‘हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है और कभी छोड़ेंगे भी नहीं. महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमने अपना हिंदुत्व का रास्ता छोड़ दिया है. सीएम ने कहा कि विचारधारा से हम कभी समझौता नहीं करेंगे.’
बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सीएए और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मुसलमानों के खिलाफ है और धर्म के आधार पर भेदभाव करता है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com