ओवैसी ने शर्मनाक कार्टून बनाने पर काँग्रेस को लगाई लताड़,कहा-प्रियंका गाँधी का कार्टून बने तो कैसा लगेगा ?

हैदराबाद: तेलंगाना में अभी विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसमें बीजेपी और काँग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है,ओवैसी और केसीआर ने मिलकर सूपड़ा साफ करने का काम किया है,खिसयानी बिल्ली खम्बे नोचे वाली बात अब सामने आई है।

तेलंगाना में काँग्रेस की तरफ एक विवादित अपमानजनक पोस्टर रिलीज किया गया है जिसके बाद बवाल मचा हुआ है,जिसकी फ़ज़ीहत राहुल गाँधी को झेलनी पड़ रही है,बीजेपी ने राहुल गाँधी से माफी की माँग करी है।

ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरसिटर असदउद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी को पोस्टर पर तीखे शब्दों में लताड़ लगाई है,दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में तेलंगाना में हुए चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के प्रति झुकाव के चलते धांधली की है।

कांग्रेस की इलेक्शन कमिटी के चेयरमैन एम. शशिदरे ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने आयोग के सामने कई बार वोटर लिस्ट की विसंगतियों का मुद्दा उठाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस कारण वह चुनाव आयोग के खिलाफ तेलंगाना में इंदिरा पार्क के पास धरना चौक पर प्रदर्शन करेगी।

गौरतलब है कि तेलंगाना कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दौपद्री चीरहरण का पोस्टर बनाया है,इस पोस्टर में ERO, DRO और CEO को दुशासन के रूप में चित्रित किया है, जबकि ECI को धृतराष्ट्र बताया गया है. वहीं पोस्टर में तेलंगाना के लोकतंत्र को द्रौपदी और वोटों को साड़ी के रूप में दिखाया गया है।

हीं इस पोस्टर में एक विवादित कार्टून भी दर्शाया गया है जो कि एआईएमआईएम अध्यक्ष से मिलता जुलता है,इस पोस्टर के जारी होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हिंदू महिलाओं का अपमान करने की बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

Aimim अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई श्री श्री 50 साल के राहुल गांधी या फिर नई महासचिव प्रियंका गांधी पर कार्टून बना दे तो उन्हें कैसा लगेगा? कांग्रेस की तेलंगाना में बुरी तरह फजीहत हुई है और अब वह इस तरह के कार्टून का सहारा ले रही है, यह शालीनता की सीमा से परे है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading