ओवैसी ने कश्मीर के ताजा हालात पर दिया बड़ा बयान- झुठलाया तमाम दावों को

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है,ओवैसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कश्मीर में कोई सामान्य स्थिति नही है,अगर होती तो भी पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद तो सुप्रीम कोर्ट से वहां जाने के लिए मंजूरी लेने की क्या जरूरत थी।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी,जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उन्हें कश्मीर जाने की इजाजत देने को कहा,इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी नहीं कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम (गुलाम नबी आजाद) को सुप्रीम कोर्ट से कश्मीर यात्रा की अनुमति लेने की आवश्यकता क्यों है? यह दिखाता है कि कश्मीर में कोई सामान्य स्थिति नहीं है. अगर सरकार दावा करती है कि सबकुछ सामान्य है तो राजनीति क्यों नहीं की जा सकती है?’

ओवैसी (Owaisi) का इशारा कश्मीर में नजरबंद नेताओं की तरफ है, जो अनुच्छेद 370 हटने के वक्त से नजरबंद हैं. इसके साथ ही कश्मीर में बाहर के नेताओं को जाने नहीं दिया जा रहा है. कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ कश्मीर गए थे, लेकिन श्रीनगर एयरपोर्ट से उन्हें वापस लौटा दिया गया।

इसके बाद सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने सुप्रीम कोर्ट से कश्मीर जाने की इजाजत मांगी थी. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी थी. जिसके बाद सीताराम येचुरी कश्मीर गए, लेकिन वो सिर्फ अपनी पार्टी के नेता मो. यूसुफ तरिगामी से मिल सके. उन्हें श्रीनगर में घूमने की इजाजत नहीं दी गई थी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading