ओवैसी का बीजेपी- शिवसेना पर तंज- 50-50 कोई बिस्किट आई है क्या?

शिवसेना और बीजेपी की खींचातानी के बीच ओवैसी ने तंज कसा है। उन्होंने ने 50-50 फॉर्मूला पर कहा है कि कोई बिस्किट आई है क्या?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद से जारी सत्ता साझेदारी को लेकर भाजपा-शिवसेना का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर से शिवसेना अपनी मुख्यमंत्री वाली मांग पर अड़ी हुई है और कई विकल्पों की बात कह रही है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, महाराष्ट्र की इस सियासी ड्रामेबाजी पर अब दूसरी पार्टियां तंज कसने लगी हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा-शिवसेना पर तंज कसा है।

ओवैसी का तंज, 50-50 कोई बिस्किट आई क्या?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘यह 50-50 क्या है, क्या यह नया बिस्किट है? आप 50-50 कितना करेंगे? महाराष्ट्र की जनता के लिए कुछ बचाओ।

उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना सतारा में हुई विनाशकारी बारिश से परेशान नहीं हैं। वे सभी 50-50 की बात करते हैं। यह किस तरह का ‘सबका साथ, सबका विकास’ है?’ ओवैसी ने यह तंज तब कसा जब शिवसेना सत्ता में 50-50 की हिस्सेदारी की मांग कर रही है।’

मालूम हो कि मुख्यमंत्री का पद चाह रही शिवसेना अपना रुख कभी कड़ा कर रही है तो कभी उसमें नरमी दिखा रही है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा इंतजार करो की नीति अपना रही है।

परिणाम आने के बाद भी सरकार नहीं बनी

सहयोगी दलों भाजपा और शिवसेना ने 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में पर्याप्त बहुमत हासिल किया था लेकिन दोनों के बीच सत्ता बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। लेकिन, शिवसेना मुख्यमंत्री पद की अपनी मांग पर अड़ी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں