ऑस्ट्रेलिया में मुस्लमानों और ईसाइयों ने एक साथ पढ़ी बारिश के लिये नमाज़,जंगलों में लगी है आग,देखिए

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग की फ़ोटो और वीडियो देखकर पूरी दुनिया दुखी है क्योंकि यहाँ 50 करोड़ के लगभग बेज़ुबान जानवरों की मौत हो गई है।

रविवार दिन एडिलेड के बोनीथॉन पार्क में 50 से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे इकट्ठा हुए और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से छुटकारा पाने बारिश की नमाज पढ़ने के लिये इकठ्ठा हुए।

इस मौके पर मुसलमानों के साथ बड़ी संख्या में ईसाई भी मौजूद रहे,जिन्होंने कहा कि ” हम आज मएडिलेड में बारिश के लिए प्रार्थना में अपनी मुस्लिम बहनों और भाइयों के साथ शामिल हुए हैं।”

बिगड़ते और भीषण संकट के बीच बारिश के लिए प्रार्थना करने के लिए एडिलेड के बोनीथॉन पार्क में मुसलमानों का एक समूह इकठ्ठा हुआ था।

इस मौके पर प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल्ला ने खुत्ब (उपदेश) दिया जिसमें अल्लाह से रहम करने और गुनाहों से तौबा करी गई ,तथा ऑस्ट्रेलिया की शाँति सलामती के लिये दुआ माँगी गई।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के जंगलों में भयानक आग लगी है. इस आग में करीब 50 करोड़ जानवर जलकर मर गए हैं. इसमें हजारों कोआला जानवरों की भी मौत हुई है. हफिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के ईकोलॉजिस्ट का अनुमान है कि 480 मिलियन (करीब 48 करोड़) स्तनधारी पशुओं, पक्षियों, सरीसृप (रेंगने वाले जीव) की मौत हुई है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading