एकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को शिवसेना बना सकती है मंत्री!

उद्धव ठाकरे सरकार में शिवसेना के एकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को बनाया जा सकता है मंत्री

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना प्रमुख ठाकरे बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं। उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे।

सूत्रों की मानें तो शिवसेना के तरफ़ से आठ और कांग्रेस एनसीपी की तरफ़ से 9-9 मंत्री बनाये जा सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि उद्धव ठाकरे के मंत्रीमंडल में कई मुस्लिम चेहरे हो सकते हैं।

सबसे बड़ी खबर शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार को लेकर आ रही है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना के एकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जा सकता है।

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने महज 80 घंटे पहले ही पद की शपथ ली थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पद सं इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने 23 नवंबर को शपथ ली थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading