उद्धव ठाकरे सरकार में शिवसेना के इकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार बनेंगे मंत्री!

उद्धव ठाकरे सरकार में शिवसेना के इकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार बनेंगे मंत्री!

उद्धव ठाकरे सरकार में आज मंत्रीमंडल का विस्तार होना है। सबसे बड़ी बात आज शिवसेना अपने इकलौता मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार को मंत्री बना सकती है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की अगुवाई में चल रही सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा।

उद्धव ठाकरे के 32 की ताजपोशी के बाद आज अजित पवार एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही तीनों पार्टियों के कई मंत्री भी शपथ लेंगे।

सूत्रों की मानें तो शिवसेना से आदित्य ठाकरे भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से चुनाव जीतकर आए हैं।

मंत्रिमंडल में शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे, उदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, संदीपन भूमरे, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसे शामिल हो सकते हैं।

आपको बताते जाए कि उद्धव ठाकरे ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों ने पदभार संभाला था। अब पूरी तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है।

मंत्रिमंडल का बंटवारा सीटों के हिसाब से होना बताया जा रहा है। कांग्रेस – 10 कैबिनेट, 2 राज्य मंत्री, एनसीपी – 12 कैबिनेट, 4 राज्य मंत्री और शिवसेना – 11 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्री शपथ ले सकते हैं।

महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में एनसीपी की दबदबा बढ़ सकता है, क्योंकि अजित पवार की एक बार फिर बतौर उपमुख्यमंत्री एंट्री हो रही है। साथ ही उनके पास गृह मंत्रालय रह सकता है।

इनके अलावा एनसीपी से धरमराव अत्रम, राजेश टोपे, नवाब मलिक, संग्राम जगतप, हसन मुशरीफ, अनिल देशमुख, अदिति तटकरे और राजू शेट्टी के मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading