ईरान ने कहा- ‘सऊदी अरब पर हमले में हमारा हाथ नहीं, अगर कुछ हुआ तो..?’

ईरान ने कहा- ‘सऊदी अरब पर हमले में हमारा हाथ नहीं, अगर कुछ हुआ तो..?’

ईरान ने अमेरिका को एक राजनयिक नोट भेज कर सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों पर हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। साथ ही आगाह किया कि वह किसी भी कार्रवाई का पूरी मजबूती से जवाब देगा। यह जानकारी बुधवार को यहां की सरकारी मीडिया ने दी।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि ईरान ने स्विट्जरलैंड के दूतावास के जरिये अमेरिका को औपचारिक रूप से नोट भेजा है । इसमें जोर देकर कहा गया है कि ईरान की इस हमले में कोई भूमिका नहीं है।

इरना ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोंपियो के हमले में उसका हाथ होने के दावे का खंडन और निंदा की है। इरना ने कहा, ‘नोट में कहा गया है कि अगर ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो ईरान की ओर से भी तुरंत जवाब दिया जाएगा और यह केवल धमकी तक सीमित नहीं होगा।’

यह संदेश अमेरिका को सोमवार दोपहर को मिला है। उल्लेखनीय है कि शनिवार के हमले के बाद सऊदी अरब की तेल कंपनी अरमाको के अब्कैक और खुरायिस में तेल क्षेत्र में उत्पादन घट कर आधा रह गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading