
पिछले करीब दो माह से आजम खान की मुसीबतें लगातार बढ़ रही है। रामपुर से सपा की सीट से सांसद आजम खान की जहां गुरुवार को कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थी, तो वहीं अब कोर्ट द्वारा सपा के सांसद आजम खान के घर के बाहर समन चिपकाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह समन चुनाव के दौरान जयाप्रदा पर अपशब्द बोलने में सपा सांसद आजम खान को जारी किया है। सीजीएम कोर्ट से समन जारी किया गया है।
समन अंडर ट्रायल मामलों में जारी हुआ है। थाना स्वार पुलिस द्वारा इसे सपा सांसद के घर पर चिपकाया गया है। अदालत द्वारा 11 सिंतबर को आजम खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।
साथ ही दूसरी ओर रामपुर चुनाव में मंच से जयाप्रदा पर अभद्र भाषा के केस में आचार संहिता उल्लंघन मामले में फंसे आजम खान को कोर्ट से बैलएबल वारंट जारी किए गए हैं।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, जानकारी की माने तो, 3 मामलों में ये बैल एबल वारंट जारी किए गए हैं। वहीं रामपुर के शाहाबाद में चुनाव के दौरान ये मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए यह जमानती वारंट जारी किया गया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source