असदउद्दीन ओवैसी के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर दर्ज हुआ मुकदमा,जानिए कहाँ कहाँ और क्यों ?

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के खिलाफ उनके अयोध्या मामले में दिए गए बयानों को लेकर कई जगहों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

असदउद्दीन ओवैसी के खिलाफ भोपाल (Bhopal) के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. अधिवक्ता पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि ओवैसी ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) द्वारा दिए गए फैसले को लेकर उकसाने वाला बयान दिया था। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक अधिवक्ता पवन कुमार ने भोपाल के जहांगीराबाद थाने में ये शिकायत दर्ज कराई है।

अयोध्या मामले पर ये थी ओवैसी की प्रतिक्रिया
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा था कि, ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरह ही हम भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं. जिन्होंने बाबरी मस्जिद को गिराया, उन्हें ही ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई.’

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा था कि, ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरह ही हम भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं. जिन्होंने बाबरी मस्जिद को गिराया, उन्हें ही ट्रस्ट बनाकर राम मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई.’

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘हमें हिंदुस्तान के संविधान पर पूरा भरोसा है. हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे थे. हमें 5 एकड़ जमीन की खैरात की कोई जरूरत नहीं है. मुस्लिम गरीब हैं लेकिन मस्जिद बनाने के लिए हम पैसा इकट्ठा कर सकते हैं.’ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि, ‘हमें 5 एकड़ के ऑफर को खारिज कर देना चाहिए.’

अयोध्या मामले में शनिवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से आए बयान को लेकर कई जगह उबाल बना हुआ है। इसी बीच सोमवार को गाजियाबाद कोर्ट में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading