असंबंधित तस्वीरें, गुजरात में PUBG की लत के कारण बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाने के दावे से वायरल

Kalol College pacvhad सूरत गुजरात હરીનગર – ૨ માં એક છોકરો જેનું નામ સુભાષ શાહુ છે અને આ છૉકરા નૅ પબજી રમતા હાત બંઘ નથી થતા અનૅ છૉકરૉ મૅનટલ થૈ ગયૉ છૅ તમનૅ હાથ જૉડી નૅ વિનતી છૅ કૅ પબજી રમવા નુ બંધ કરૉ અનૅ આ વીડિયૉ આગળ મૉકલૉ જે થી બીજા કૉઈના છૉકરા નૉ જીવ બચી જાય 🙏 પબજી બંધ કરૉ

(अनुवाद: कलोल कॉलेज पसवहद सूरत गुजरात हरिनगर – 2 में एक बच्चे, जिसका नाम सुभाष शाहू है और पबजी खेलने की लत के कारण उसके हाथ रुक ही नहीं रहे है और वह पागल हो गया। आप सभी से  हाथ जोड़कर अनुरोध है कि पबजी खेलना बंद कर दीजिये और इस वीडियो को आगे भेजिए ताकि दूसरे बच्चे की जान बच जाये पबजी को बंद करो।)

उपरोक्त संदेश के साथ सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किये गए। वीडियो में, डॉक्टर की उपस्थिति में बिस्तर पर लेटे बच्चे को लगातार अपने अंगूठो को हिलाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में बच्चे के साथ उनके माता पिता को भी देखा जा सकता है।

Kalol College pacvhad सूरत गुजरात હરીનગર – ૨ માં એક છોકરો જેનું નામ સુભાષ શાહુ છે અને આ છૉકરા નૅ પબજી રમતા હાત બંઘ નથી…

Posted by Sandeep Patil on Tuesday, 12 November 2019

 

उपरोक्त पोस्ट को अब तक 1,900 बार शेयर किया जा चूका है। वीडियो और तस्वीरों को हिन्दी संदेश से साथ भी फेसबुक और व्हात्सप्प पर साझा किया गया है।

 

तस्वीरें और वीडियो समान दावों के साथ फेसबुक पर वायरल है, जहां कई उपयोगकर्ताओं ने इसे पोस्ट किया है।

यह समान दावा ट्विटर पर भी साझा किया गया है।

PUBG (अपरिचित प्लेयर के साथ लड़ाई करने की गेम) एक ऑनलाइन खेली जाने वाली लोकप्रिय गेम है, जो गुजराती बच्चों में ज़्यादा लोकप्रिय है। इस साल के शुरुआत में, गुजरात सरकार ने ‘हानिकारक असर’ का हवाला देते हुए प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए इस गेम को खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह वीडियो समान संदेश के साथ व्हाट्सअप पर भी प्रसारित है।

तथ्य-जांच: झूठा दावा

ऑल्ट न्यूज़ की तथ्य-जांच में इस दावे को गलत पाया गया है। हमने गूगल पर इनमें से एक तस्वीर को रिवर्स सर्च किया और हमें मिलाप का एक लेख मिला। मिलाप एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग माध्यम है, जहां पर कोई भी व्यक्ति पैसों के लिए लोगों से अपील कर सकता है, जिसमें ज़्यादातर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए धन की मांग की जाती है।

तस्वीर में दिख रहे बच्चे का नाम सूजान है ना कि सुभाष शाह, जैसा कि दावा किया गया है।

लेख में कहीं पर भी पबजी का ज़िक्र नहीं किया गया है। सुजान कर्नाटक से है। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं।

ऑल्ट न्यूज़ स्वतंत्र रूप से वीडियो के स्त्रोत के बारे में पता नहीं लगा पाया है, जो तस्वीरों के साथ साझा किया जा रहा है। इसके अलावा, हमें गुजराती मीडिया की ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसमें उक्त घटना को प्रकाशित किया गया हो। सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा दावा गलत है।

The post असंबंधित तस्वीरें, गुजरात में PUBG की लत के कारण बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाने के दावे से वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading