
अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर गुरुवार की रात गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है।
एबीसी टीवी ने ट्विटर पर एम्बुलेंस से घायलों को घटनास्थल से ले जाती हुई कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि पुलिस की तरफ से बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया दिखी। DC Fire and EMS टीम ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कई लोगों को गोली लगी है, मगर नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source