अमिताभ और सलमान खान को पछाड़कर शाहरुख खान ट्वीटर पर बने भारत के नम्बर वन,देखिए

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहलाये जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की मक़बूलियत देश विदेश तक है,दुनिया के कोने कोने में उनके चाहने वाले हैं इसी लिये सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ रखते हैं।

हाल ही में शाहरुख खान के ट्व‍िटर पर 39 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं. इतनी बड़ी संख्या के साथ वो, ट्व‍िटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन एक्टर बन गए हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन शाहरुख से ज्यादा दूर नहीं हैं. ट्व‍िटर पर अमिताभ के 38.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. चुलबुल पांडे के नाम से सलमान खान के ऑफिश‍ियल ट्व‍िटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 38.3 मिलियन है. वहीं अक्षय कुमार के ट्व‍िटर फॉलोअर्स की संख्या 32.3 मिलियन है. ट्व‍िटर पर इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बनाने पर फैंस कुछ इस तरह शाहरुख को बधाई दे रहे हैं।

एक और यूजर ने पोस्ट किया,”बधाई…39 मिलियन की इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए, वैसे तो मौके नहीं मिलते हैं लेकिन सफल इंसान खुद के लिए मौका बना ही लेते हैं. ”

एक यूजर ने लिखा, “39 मिलियन सिर्फ फैन या फॉलोअर्स ही नहीं हैं…ये हमारे लिए परिवार है.”एक यूजर ने शाहरुख की फोटो के साथ लिखा, “दुनिया पर आज भी राज कर रहे हैं.”

एक यूजर ने शाहरुख की फोटो के साथ एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर कर लिखा, “भाव और अपने काम के क्षेत्र में शेक्सपियर (पूरी दुनिया एक मंच है) आपका मंच कभी भी एक दर्शक को विस्मित करने से रोक नहीं पाया”

एक यूजर ने तो ऋतिक रोशन को शाहरुख खान का छोटा भाई बता दिया. यूजर ने लिखा, “भारत से बाहर विदेशों में लोग ऋतिक को शाहरुख के छोटे भाई के रूप में जानते हैं. ”

हाल ही में ट्व‍िटर पर हुए एक सवाल जवाब सेशन #AskSRK में फैंस ने शाहरुख से बॉलीवुड से गायब होने को लेकर सवाल किया. इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “हा हा, मैं खुद बॉलीवुड हूं”. फैन को दिया उनका यह जवाब इंटरनेट पर छा गया.

वर्क फ्रंट पर बात करें तो शाहरुख जल्द ही हॉलीवुड सेलेब्रिटी डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन में नजर आएंगे. इस साल ईद पर डेविड ने भारत आकर शाहरुख के घर पर शूट‍िंग भी की थी. एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading