अमरनाथ यात्रा के रास्ते में मिली बारूदी सुरंग, सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को वापस बुलाने का एडवायजरी जारी किया

अमरनाथ यात्रा के रास्ते में मिली बारूदी सुरंग, सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को वापस बुलाने का एडवायजरी जारी किया

अमरनाथ : फ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को यह जानकारी दी कि अमरनाथ यात्रा मार्ग से पाकिस्तान में बनी बारूदी सुरंग और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं. खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान के आतंकवादी आईईडी का इस्तेमाल करके यात्रा को निशाना बना सकते हैं और श्रद्धालुओं पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद यात्रा मार्ग पर खोजी अभियान चलाया गया था।उन्होंने कहा कि बलों द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर चलाए गए बड़े अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इनमें पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री के ठप्पे वाली एक बारूदी सुरंग और अमेरिकी एम-24 स्नाइपर राइफल भी शामिल है।

इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी अमरनाथ यात्रियों को वापस बुलाने का फैसला किया। साथ ही, सैलानियों को भी जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने के लिए एडवायजरी जारी की है। सेना का दावा है कि ये सुरंगें पाकिस्तान में बनाई गई हैं। फिलहाल सेना के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका है कि इलाके में कई बारूदी सुरंगें मिल सकती हैं। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में निर्मित बारूदी सुरंग मिली है। इससे साफ है कि पाकिस्तान अब भी आतंकियों का साथ दे रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि 2017 में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला किया गया था। उस दौरान 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिनमें 6 महिलाएं शामिल थीं। वहीं, 32 घायल हुए थे। उस दौरान आतंकी बाइक से आए थे और उन्होंने पहले पुलिस की गाड़ी पर हमला किया था। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आतंकी गोलीबारी करते हुए फरार हो गए थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں