नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता ऐजाज खान एक बार फिर सुर्खियों में आये हैं,क्योंकि इस बार उन्हें मुंबई की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है,खान की गिरफ्तारी के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी शेयर करी है।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि साइबर पुलिस को कुछ वीडियो के साथ शिकायतें मिली थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं,ऐजाज खान ने फैसला फैसु का समर्थन किया था,और उस पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध जताते हुए वीडियो बनाई थी।

पुलिस ने कहा, “यह पाया गया कि अजाज खान ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ मुख्य रूप से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए इन वीडियो को बनाया / अपलोड किया है और बड़े पैमाने पर लोगों के बीच नफरत पैदा करता है.”
Mumbai Police: Actor Ajaz Khan has been arrested, a case was registered against him for creating/uploading videos with objectionable content promoting enmity between different groups on grounds of religion, & creating hatred among public at large. pic.twitter.com/Xm4ND6XXmJ
— ANI (@ANI) July 18, 2019
जांच के बाद, बुधवार को एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में आगे की जांच जारी है. एजाज पर भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम सेक के कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. जिनके चलते पांच साल की जेल या 5,00,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
एजाज खान का विवादों से पुराना नाता है इससे पहले भी ऐसी कंट्रोवर्सीज में फंस चुके हैं. बीते साल उन्हें अवैध रूप से ड्रग्स रखने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था।