अब Zomato के डिलिवरी ब्वॉय फैयाज ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात !

अब Zomato के डिलिवरी ब्वॉय फैयाज ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात !

फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato के डिलिवरी ब्वॉय के धर्म को लेकर पैदा हुए विवाद ने नया रूप ले लिया है. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं. इस बीच इस पूरे मामले में पीड़ित डिलिवरी ब्वॉय ने कहा है कि कस्टमर के व्यवहार से वह भी दुखी है, लेकिन वह क्या कर सकता है. वह गरीब है. इस डिलिवरी ब्वॉय का नाम फैयाज (Faiyaz) है.

गौरतलब है कि जोमैटो (Zomato) के एक ग्राहक ने केवल इसलिए ऑडर किया गया खाना लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि उसे डिलिवर करने वाले लड़का मुस्लिम था.

इसको लेकर जोमैटो (Zomato) कड़ा रुख अपनाया था. उसने अपने नेटवर्क पर भोजन पैकेट पहुंचाने वाले एक लड़के के धर्म को लेकर ग्राहक की शिकायत को सुनने से इनकार कर दिया. कंपनी के पक्ष में खड़े लोगों में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी जैसी हस्तियों के भी नाम हैं.

Zomato delivery boy-customer controversy: मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले अमित शुक्ला ने जोमैटो से खाना मंगाया था. जब शुक्ला ने देखा कि खाना पहुंचाने आया मुस्लिम है, तो उसने जोमैटो से अलग डिलिवरी ब्वॉय (Zomato delivery boy) भेजने को कहा. शुक्ला ने मंगलवार की रात ट्वीट किया, ‘अभी-अभी मैंने जोमैटो से एक ऑर्डर रद्द किया. उन्होंने मेरा खाना गैर-हिन्दू व्यक्ति के हाथ भेजा और कहा कि वे इसे न तो बदल सकते हैं और न ही आर्डर रद्द करने पर पैसा वापस कर सकते हैं.

मैंने कहा कि आप मुझे खाना लेने के लिये बाध्य नहीं कर सकते हैं. मुझे पैसा वापस नहीं चाहिए, बस ऑर्डर रद्द करो.’ उसने जोमैटो के कस्टमर केयर से की गयी बातचीत का स्क्रीनशॉट भी लगाया और कहा कि वह अपने वकील से इस बारे में परामर्श करेगा. जोमैटो ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता है. खाना खुद ही एक धर्म है.’

Zomato ने ग्राहक की धार्मिक कट्टरता का कुछ ऐसा दिया जवाब, सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ

Food Delivery App Zomato: कंपनी इस रुख पर टिकी रही और डिलिवरी ब्वॉय बदलने से मना कर दिया. जोमैटो के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने भी ट्वीट किया, ‘हमें भारत के विचार और अपने शानदार उपभोक्ताओं एवं भागीदारों की विविधता पर गौरव है. अपने मूल्यों के कारण यदि हमारे कारोबार को कुछ नुकसान भी होता है तो हमें उसका अफसोस नहीं.’ उमर अब्दुल्ला ने जोमैटो की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘सम्मान. मुझे आपका एप पसंद है.

धन्यवाद जो आप लोगों ने इस एप का संचालन करने वाली कंपनी को पसंद करने का कारण दिया.’ एसवाई कुरैशी ने भी लिखा, ‘सलाम दीपेंद्र गोयल. आप भारत की वास्तविक तस्वीर हैं. हमें आपके ऊपर गर्व है.’ सूत्रों के अनुसार, गोयल ने कंपनी के सिद्धांतों और मूल्यों पर टिके रहने के लिये संबंधित टीम की सराहना की.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading