
कश्मीर के मसले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। वैंकैया नायडू ने कहा है कि अब पाकिस्तान से पीओके पर बात होगी। नायडू ने कहा कि भारत ना तो किसी के अंदरुनी मामले में दखल देता है ना ही वो अपने अंदरुनी मामले में किसी का दखल बर्दाश्त करेगा।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते वेंकैया नायडू ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं।
नायडू ने कहा, ‘हम किसी पर हमला नहीं करते लेकिन जो हम पर हमला करेगा, हम उसे मुहतोड़ जवाब देंगे। कश्मीर हमारा आंतरिक मसला है। पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके पर ही बातचीत होगी। बहुत जल्द मुजफ्फराबाद भी हिंदुस्तान में आ जाएगा।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source