अब घर बैठे बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे !

अब घर बैठे बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे !

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने सोमवार को डोर स्टेप डिलिवरी (Door Step Delivery) से 30 और सेवाएं जोड़ दीं। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने के साथ-साथ डीटीसी बस का पास भी शामिल है। इसके अलावा राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य को जुड़वाना हो या फिर घर के मुखिया का नाम बदलवाना हो, ये काम भी अब घर बैठे होंगे।

इन विभागों की सेवाएं मिलेंगी: दिल्ली सरकार ने श्रम विभाग की सात, दिल्ली पर्यटन विभाग की एक, अनुसूचित जाति/जनजाति के अलग-अलग काम की पांच, उच्च शिक्षा विभाग की दो, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सात, दिल्ली परिवहन निगम की दो, परिवहन विभाग की दो, पर्यटन विभाग की एक और औषधि नियंत्रण विभाग की तीन सेवाएं शामिल की हैं।

छात्रों को भी मिलेगा फायदा : इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मैट्रिक स्तर पर मिलने वाली छात्रवृत्ति जैसी योजना भी शामिल है। इससे अब छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए विभागों का चक्कर नहीं लगाना होगा। मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस भी अब घर बैठे मिलेगा।

सेवा के लिए 1076 पर कॉल करें

डोर स्टेप डिलिवरी का यह दूसरा चरण है। इसमें पहले की ही तरह किसी भी सेवा के लिए 1076 नंबर पर काल करना होगा। उसके बाद समय लेकर एक व्यक्ति आपके पास आएगा। वह सेवा शुल्क के रूप में आप से 50 रुपये अतिरिक्त लेगा। घर बैठे आपके आवेदन भरवाएगा। डीएल के लिए आवेदक को एक बार परिवहन विभाग कार्यालय जाना पड़ेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading