अगर NRC लागू हुआ तो 14 करोड़ हिन्दू बाहर हो जाएंगे : प्रवीण तोगड़िया

अगर NRC लागू हुआ तो 14 करोड़ हिन्दू बाहर हो जाएंगे : प्रवीण तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष हिन्दूवादी नेता डा. प्रवीण तोगड़िया ने सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। मेरठ के कैंट क्षेत्र स्थित शुभम अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता में दावा किया कि असोम में एनआरसी लागू करने की प्रक्रिया से 45 लाख बांग्लादेशी अब भारतीय बन गए, जबकि 15 लाख भारतीय विदेशी बन गए। इस बात पर छह सितंबर को असोम में प्रदर्शन भी किया गया था। कहा कि यही प्रक्रिया देशभर में लागू हुई तो 14 करोड़ हिन्दू विदेशी बन जाएंगे। नागरिकता संशोधन कानून-सीएए का समर्थन किया, लेकिन पूछा कि कश्मीरी हिन्दुओं के लिए अब तक क्या किया गया? कहा कि सिर्फ मुस्लिमों का रजिस्टर बनना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून तत्काल लागू हो।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी कभी कारसेवक नहीं रहे। अयोध्या गए नहीं। कोई आंदोलन नहीं किया, फिर राम मंदिर में उन्हें क्यों श्रेय दिया जाए। राम मंदिर के पक्ष में निर्णय देशभर के लोगों की भावनाएं और कोर्ट की कृपा से मिला है। मोदी-शाह ने कुछ नहीं किया, संसद में कानून नहीं बनाया। किंतु भाजपा के कार्यकर्ता जरूर समर्पित रहे हैं।

प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर रोजगार को लेकर हमला बोला। कहा कि 71 फीसद बेरोजगारी की वजह से हर छोटे मुद्दे पर भी हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। महंगी शिक्षा में रत्तीभर सुधार नहीं हुआ। जेएनयू में नकाबपोशों ने घुसकर ग्रामीण क्षेत्र से पढऩे गए छात्रों को पीटा। कहा कि पुलिस की असफलता से वो अंदर घुसे।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading