इरफान पठान का कैरियर खत्म करने के जिम्मेदार माने जाते हैं ग्रेग चैपल,अब दिया बड़ा बयान,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है,इरफान पठान ने पूर्व कोच ग्रैग चैपल से जुड़े अपने विवादों को सिरे से खारिज कर दिया था. जिसके बाद पूर्व भारतीय कोच चैपल ने उनके करियर पर बड़ा बयान दिया है. चैपल ने इरफान पठान की जमकर तारीफ की और उन्हें साहसी और निस्वार्थ व्य‌क्ति बताया।

भारतीय ऑलराउंडर के प्रदर्शन में गिरावट आने के पीछे हमेशा ही पूर्व कोच ग्रेग चैपल (Greg Chappell) को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा था. मगर इरफान ने संन्यास के बाद कहा था कि उनके प्रदर्शन में गिरावट के लिए चैपल को दोष देना चीजों को मुद्दों से भटकाना मात्र था।

ब्रिस्ब‍न से ग्रेग चैपल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि पठान टीम के लिए किसी भी रोल में खुश रहते थे. वह साहसी और निस्वार्थ दोनों ही थे. उन्होंने यह साबित करके भी दिखाया था कि वह एक सक्षम ऑलराउंडर खिलाड़ी थे।

2005 से 2007 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के कोच रहे चैपल ने कहा कि पठान ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया था. वह फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शतक के करीब भी पहुंचे थे. पठान ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 93 रन बनाए थे. पठान की हैट्रिक पर पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ली गई उनकी हैट्रिक उनके लिए सबसे ज्यादा यादगार रही।

चार जनवरी को इरफान पठान ने 15 साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था. इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भारत के लिए 29 टेस्‍ट, 120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेले. 9 साल तक वे भारतीय टीम की मजबूत कड़ी रहे. टेस्‍ट में उन्‍होंने 100, वनडे में 173 और टी20 में 28 विकेट लिए. उन्‍होंने बल्‍लेबाजी में भी अहम योगदान दिया था. टेस्‍ट में इरफान पठान ने 1105 रन बनाए जिसमें 1 शतक व 6 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उन्‍होंने 5 फिफ्टी की मदद से 1544 रन बनाए।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading