अंजलि जैन बोली- ‘मैं पति इब्राहिम के साथ रहना चाहती हूं’

अंजलि जैन बोली- ‘मैं पति इब्राहिम के साथ रहना चाहती हूं’

लव जिहाद प्रकरण से सुर्ख़ियों में आई अंजलि जैन ने मीडिया से बातचीत की.

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, अंजलि जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपने पति इब्राहिम सिद्धिकी के साथ घर जाना चाहती है। इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उसे सखी सेंटर में बंदी की तरह रखा गया है।

अंजलि जैन ने कहा कि हाईकोर्ट ने 15 नवम्बर को ऑर्डर दिया है कि उसे सखी सेंटर से जाने दिया जाये।

अंजलि जैन को कल दोपहर एक बजे का समय दिया गया था, इसके बावजूद उसे सखी सेंटर से नहीं छोड़ा गया। आज दोपहर 3 बजे का समय दिया गया था, फिर भी नहीं छोड़ा गया।

अंजलि जैन ने बताया कि उसे सखी सेंटर में दो दिन और रूकने के लिए कहा जा रहा है। अंजलि जैन ने आगे कहा कि मैं एक तरह से यहाँ बंदी हूँ। एसपी बोल रहे हैं कि अभी नहीं जाने दिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading