VIDEO: स्टुडियो में हिन्दू- मुस्लिम डिबेट छोड़कर सही पत्रकारिता करे पत्रकार- राजदीप सरदेसाई

VIDEO: स्टुडियो में हिन्दू- मुस्लिम डिबेट छोड़कर सही पत्रकारिता करे पत्रकार- राजदीप सरदेसाई

सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई को गुस्सा क्यों आता है? यही सवाल किया आज तक हेडलाइन टुडे के पत्रकार ने!

जवाब भी सवाल के मुताबिक दमदार रहा! मामला आज तक हेडलाइन के प्रोग्राम के दौरान की है। राजदीप सरदेसाई ने देश में चल रह सभी परिस्थितियों को लेकर सरकार पर हमला बोला!

राजदीप ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव रिजल्ट में बहुत की सरकार बननी चाहिए गठबंधन को जो सीटें आई है, मगर किसको क्या बनना है ये लड़ाई चल रही है। ये क्या हो रहा है देश में?

राजदीप ने हरियाणा का मामला उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले चौटाला ने बीजेपी पर जमकर विरोध किया और बाद में सर्मथन देने का फैसला करती है और उनके पिता जेल से बाहर आ जाते हैं!

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती के साथ बीजेपी सरकार बनाती है जबकि फारुक अब्दुल्लाह उनके सरकार में कभी केंद्र में मंत्री रहे और आज उनको देशद्रोह कहकर जेलों में कैद रखा गया है! ये क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि अगर हम सवाल उठायेंगे तो आप कहेंगे हम मोदी विरोधी हैं!

जब यूरोपीय सासंदो के कश्मीर दौरे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये क्या मजाक हो रहा है? उनको आप कश्मीर में लाकर क्यों टूरिज़्म दिखा रहे हैं, कश्मीर पर हमें हिटलर को समर्थन करने वाले लोगों की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, हमें हमारे अपने सासंदों की सर्टिफिकेट चाहिए, आप विपक्ष के नेताओं को वहां भेजिए।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार बताये, मादी शर्मा कौन है? और कौन है वो लोग जिसको आप कश्मीर में झील पर घुमाने लेकर गये?

वाटस्अप जासूसी के सवाल में उन्होंने कहा कि इसका पता लगाए पत्रकार, ऐसा क्यों हुआ? स्टूडियो में हिन्दू मुस्लिम डिबेट छोड़कर खोजी पत्रकारिता करे पत्रकार।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading