VIDEO- विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे बीजेपी विधायक, अब बने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री !

VIDEO- विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे बीजेपी विधायक, अब बने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री !

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार किया। इस मंत्रीमंडल में 17 नए मंत्रियों को शामिल गया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि विधानसभा में पोर्न देखने वाले विधायक लक्ष्मण सावदी को बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनाया है।
ऐसे में सवाल उठने लगा है कि बीजेपी में कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। क्योंकि जब यह घटना हुई थी तब बीजेपी ने भी इस घटना की अलोचना की थी। वहीं बीजेपी के इस फैसले को लेकर पार्टी में सवाल उठने लगा है।

बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने सीएम येदियुरप्पा से पूछा कि ऐसी भी क्या जरूरत थी जो उन्होंने लक्ष्मण सावदी को डिप्टी सीएम पद दे दिया।

इससे पहले पार्टी ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पक्ष में बोलने वाले नलिन कुमार कतील को कर्नाटक बीजेपी का अध्यक्ष बनाया था। चलिए अब बात करते है लक्ष्मण सवादी के उस कारनामे की जो बीजेपी की मटियापलेट कर दी थी।

2012 में 2 लोगों समेत लक्ष्मण सावदी विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे। इससे बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी। सावदी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह इसे शिक्षा के उद्देश्य से देख रहे थे जिससे वह रेव पार्टी के बारे में जान सकें।

हालांकि फिर सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर ने कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब सावदी के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही पाटिल भी मंत्री बनाए गए हैं।

ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि आखिरकार सावदी पर येदियुरप्पा की इतनी मेहरबानी क्यों। बताया जाता है कि सावदी लिंगायत के काफी शक्तिशाली नेता है।

इतना ही नहीं पिछली सरकार यानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को अस्थिर करने में इनकी बड़ी भूमिका भी रही है। खबरों के मुताबिक, सावदी बागी नेता और विधायक पद से अयोग्य करार दिए गए रमेश जरकिहोली के करीबी रहे हैं और माना जाता है कि उन्होंने करीब आधा दर्जन विधायकों को गठबंधन से तोड़ने में मदद की थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں