PICS & VIDEO: बॉलीवुड में सलमान खान ने पुरे किए 31 साल!

PICS & VIDEO: बॉलीवुड में सलमान खान ने पुरे किए 31 साल!

बॉलीवुड के भाई यानि सलमान खान ने आज से ठीक 31 साल पहले 26 अगस्त 1998 को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उनके पूरे करियर में जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की हुई उससे कहीं ज़्यादा वो कॉन्ट्रोवर्सीज़ के चलते खबरों में बने रहें। हालांकि, इसके बावजूद उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, सलमान उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिनके लिए फैन्स का पागलपन नज़र आता है। सलमान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

View this post on Instagram

https://www.beinghumanecycle.com/

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इस फिल्म में सलमान के साथ रेखा, फारुख शेख और बिंदू अहम रोल में थे। इस फिल्म से जुड़ी सलमान के बारे में एक बात काफी कम लोग जानते हैं, वह ये है कि उनकी आवाज़ किसी और ने डब की थी।

View this post on Instagram

Happy birthday baba… @duttsanjay

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

हालांकि, सलमान को लोकप्रियता रोमांटिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी। इस फिल्म में ‘प्रेम’ का किरदार निभाकर वह सबके दिलों पर राज करने लगे थे। उनका ऑनस्क्रीन नाम ‘प्रेम’ इतना हिट हुआ था कि उन्होंने 15 फिल्मों में इसी नाम का किरदार निभाया था। इसके बाद सलमान ने लगातार ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ सलमान की कई फिल्में बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह पिटी भी, लेकिन उन्होंने हर बार हिट फिल्मों के साथ ज़ोरदार वापसी की। इस दौरान ऐसा दौर कभी नहीं आया जब उनकी फैन फोलोइंग कम हुई हो, बल्कि वह लगातार तेज़ी से बढ़ती ही जा रही है।

अपने 31 साल के लंबे करियर में सलमान खान अलग-अलग तरह के लुक्स में नज़र आए हैं। अगर आप उनकी पुरानी फिल्में देखें तो आपको सलमान बिल्कुल अलग नज़र आएंगे।

View this post on Instagram

Woh mere peche wire kis cheez ka hai . . Can u guess pls?

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading