VIDEO: रोज सुबह पूजा करने से पहले कलमा पढ़ता हूं – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

VIDEO: रोज सुबह पूजा करने से पहले कलमा पढ़ता हूं – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में पीयूष गोयल मंच से कह रहे हैं कि मैं रोज सुबह पूजा करने से पहले कलमा पढ़ता हूं। गोयल मंच से कलमा पढ़कर भी सुना रहे हैं- ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

अल्लाह के सिवा और कोई सज़दा करने, पूजने के योग्य नहीं, अल्लाह के सिवाय और कोई दूसरा ईश्वर नहीं, मुहम्मद उसी अल्लाह का पैगाम लेकर आए।

दरअसल, सोशल मीडिया में ‘तालीम की ताकत’ नाम के किसी कार्यक्रम का 56 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि मंच पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग बैठे हुए हैं जिनमें जफर सरेशवाला भी हैं। पीयूष गोयल डाइस से अपना भाषण दे रहे हैं।

अपनी बात रखते हुए पीयूष गोयल ने कहा- मैंने जफर भाई से परमिशन ले रखी है कि मैं शुरुआत कर सकूं उस वाक्य से जो हमने तब सीखा था जब हम छोटे थे। वो मेरे मन में ऐसा बैठ गया है कि रोज सुबह जब मैं पूजा करता हूं तो उसमें मैं वो वाक्य भी साथ में जोड़ देता हूं- ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह। और वास्तव में सभी धर्मों की जो ताकत है वो यही ताकत है कि जब हम सब अमन और शांति से एक दूसरे के साथ मिलकर चलते हैं तभी पूरे देश का निर्माण होता है।

बहुत से यूजर्स लिख रहे हैं कि यही तो हमारे देश की संस्कृति है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो रेल मंत्री को इस वीडियो पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading