Video: भाजपा शिवसेना का ओवैसी ने उड़ाया मज़ाक कहा बाजार में नया 50-50 बिस्किट आया है

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के लिए तनातनी चल रही है,भाजपा पांच साल अपना मुख्यमंत्री चाहती है, जबकि शिवसेना50-50 फॉर्मूले पर अड़ी है।

ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के सांसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने इस पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि में नया 50-50 बिस्किट आया है। दूसरी ओर,महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए 145 का आंकड़ा जरूरी है।राकांपा 54 सीटों के साथ तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है,जबकि कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुई हैं।

ओवैसी ने कहा, ‘‘यह 50-50 क्या है, बाजार में यह सिर्फ नया बिस्किट है। आप 50-50 कितना करेंगे? मेरा कहना है कि आपको महाराष्ट्र की जनता ने चुना है, आप उनके लिए अच्छा काम कीजिए। यहां किसान अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित हैं, लेकिन भाजपा-शिवसेना 50-50 कर रही है।’’ इस चुनाव में एमआईएमआईएम के डॉक्टर फारूक शाह धुले और मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल कासमी मालेगाँव से चुनाव जीते हैं।

ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन किसी का समर्थन नहीं करेगी’ ओवैसी ने यह भी कहा, ‘‘मैं नहीं जानता किमहाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस या कोई और मुख्यमंत्री बनेगा। यहां अभी म्यूजिकल चेयर घूम रही है। इतना साफ है कि एआईएमआईएम सरकार बनाने के लिए भाजपा या शिवसेना का समर्थन नहीं करेगी।’’

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading