
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है, मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कहा ”लोग भगवा कपड़े पहनकर बलात्कार कर रहा है, मंदिरों के अंदर बलात्कार हो रहे हैं, क्या हमारा धर्म ऐसा है? जिन्होंने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उनको भगवान भी माफ नहीं करेगा।”
#WATCH Digvijaya Singh, Congress in Bhopal: Today, people are wearing saffron clothes and raping, rapes are happening inside temples, is this our religion? Those who have defamed our 'Sanatan Dharma', not even god will forgive them. pic.twitter.com/psAQcd1R7p
— ANI (@ANI) September 17, 2019
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। चौतरफा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता था कि मुस्लिम से ज्यादा गैर-मुस्लिम आईएसआई के लिए जासूस करते हैं।
उसके बाद उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपने पहले के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा- ‘कुछ चैनल यह बता रहे हैं कि मैनें बीजेपी पर आईएसआईआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। यह पूरी तरह से गलत है।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source