VIDEO- प्रदर्शनकारियों के बीच शाहीन बाग में न्यू ईयर मनाएंगे ज़ीशान अय्यूब

VIDEO- प्रदर्शनकारियों के बीच शाहीन बाग में न्यू ईयर मनाएंगे ज़ीशान अय्यूब

बॉलीवुड अभिनेता जीशान अय्यूब नया साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे छात्रों के बीच मनाएंगे. रईस, तनु वेड्स मनु रिटर्न, जन्नत और ट्यूबलाइट जैसी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जीशान ने लोगों से नए साल पर एक खास अपील की है. लोगों के नाम संदेश में उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर की रात साढ़े आठ से 10 पहले वो ज़ाकिर नगर में प्रोटेस्ट का हिस्सा बनेंगे और उसके बाद वहां से नए साल का जश्न मनाने के लिए शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचेंगे. उन्होंने सभी से वहां पहुंचने की अपील की है.

//www.instagram.com/embed.js

 

जीशान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वह दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा था कि सरकार को छात्रों से, पढ़ने-लिखने वालों से, किताबों से और लाइब्रेरी से नफरत है.

//www.instagram.com/embed.js

जीशान से पहले फरहान अख्तर और जावेद जाफरी ने खुलकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है. अभिनेता व टीवी पर क्राइम शो की एंकरिंग करने वाले सुशांत सिंह ने भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है. हालांकि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों के बीच अभी तक सिर्फ जीशान अय्यूब ही पहुंचे हैं.

 

जीशान दिल्ली विश्वविद्यालय के अलावा जामिया, शाहीन बाग, जोर बाग समेत कई अन्य स्थानों पर सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे. जीशान के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया छात्रों के बीच पहुंचेंगे.

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں