बताते चलें कि जामिया में विरोध प्रदर्शन के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों को मिलाकर 67 लोग और 31 पुलिसकर्मी रविवार को दिन हुए झड़प में जख्मी हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 बसों को जला दिया गया। प्रदर्शन के दौरान 20 निजी वाहनों को भी उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया।