VIDEO – तसनीम बनीं मैसूरु की पहली मुस्लिम महिला मेयर

VIDEO – तसनीम बनीं मैसूरु की पहली मुस्लिम महिला मेयर

मैसूरु.शनिवार को मैसुरु महानगरपालिका के महापौर तथा उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस तथा जनता दल (एस) गठबंधन ने इन दोनों पदों पर जीत हासिल की है। क्षेत्रीय आयुक्त यशवंत के अनुसार जनता दल (एस) की वार्ड संख्या 22 मीना बजार की पार्षद तसनीम महापौर तथा वार्ड संख्या 38 के कांग्रेस के पार्षद श्रीधर उपमहापौर चयनित हुए है।31 वर्षीय तस्लीम मैसूरु महानगरपालिका की पहली मुस्लिम महापौर बनी है। तसनीम तथा श्रीधर दोनों को 47 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के प्रत्याशी गीताश्री योगानंद को 23 मत प्राप्त हुए। उपमहापौर पद के लिए चयनित कांग्रेस के पार्षद श्रीधर ने भाजपा के प्रत्याशी शांतम्मा वाडिवेलू को हराया। शांतम्मा को भी केवल 23 मत मिले।

65 सदस्यीय महानगरपालिका में भाजपा के 21, कांग्रेस के 19 तथा जनता दल (एस) के 18 , 5 निर्दलीय तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का 1 पार्षद है। एक पद रिक्त है।इस चुनाव में भाजपा के ऑपरेशन कमल से बचने के लिए कांग्रेस तथा जनता दल ने अपने सभी पार्षदों को शहर के बाहरी क्षेत्र मे स्थित एक रिसोर्टस में रखा था।
चुनाव के कुछ घंटे पहले यह पार्षद सीधे मैसूरु महानगपालिका के जयचामराजेंद्र सभागार में मतदान के लिए पहुंचे। एमसीसी के 64 सदस्यों के अलावा स्थानीय सांसद,विधायक तथा विधान परिषद सदस्यों को मिलाकर 73 मतदाता थे जिसमें से 70 लोगों ने मतदान किया। भाजपा के विधायक एसए रामदास, कांग्रेस के विधायक तनवीर सेत तथा सांसद प्रतापसिंहा ने मतदान में भाग नहीं लिया।
उल्लेखनीय है कि महापौद पद के लिए चयनित महारानी कॉलेज में स्नातक पदवी प्राप्त तसनीम दो बार पार्षद बनी है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading