VIDEO: जुमे की नमाज़ के बाद दिल्ली जमा मस्जिद बाहर प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर रहे मौजूद!

VIDEO: जुमे की नमाज़ के बाद दिल्ली जमा मस्जिद बाहर प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर रहे मौजूद!

जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नामाज पढ़ने के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी इस समय वहां पर मौजूद हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस समय पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है। जामा मस्जिद के गेट नंबर 2 से इस समय कुछ नमाजी बाहर भी निकल रहे हैं। नमाजियों के हाथ में पोस्टर-बैनर मौजूद हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इसमें नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखे हुए हैं। कुछ नमाजियों के हाथ में तिरंगा भी है। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है सुरक्षा के मद्देनजर 3 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या पुलिस बल तैनात है। दिल्ली के जामिया में आज धारा 144 नहीं लगाई गई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

जाम मस्जिद के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अहतियात के तौर पर चार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
जामा मस्जिद से निकलकर अब नमाजी दरियागंज की तरफ बढ़ रहे हैं। अभी तक का पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

आपको बताते जाए कि प्रदर्शनकारियों की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने चावरी बाजार, लाल क़िला और जामा मस्जिद के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں