VIDEO- गाय ले जा रहे 24 लोगों को बंधक बना कर पीटा, नारे भी लगवाए

VIDEO- गाय ले जा रहे 24 लोगों को बंधक बना कर पीटा, नारे भी लगवाए

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में रविवार सुबह करीब 100 स्वयंभू गोरक्षकों द्वारा गोतस्करी के शक में 25 लोगों को मारपीट कर बंधक बनाने और जबरन ‘गोमाता की जय’ के नारे लगवाने का मामला सामने आया। वे उन्हें करीब दो किलोमीटर तक लाठी-डंडों से खदेड़कर खालवा पुलिस थाने ले गए।

इस मामले में पुलिस ने कथित गोतस्करों और स्वयंभू गोरक्षकों दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया में डाल दिया गया। वायरल वीडियो और फोटो में कथित गोतस्करों के एक-एक हाथ को एक बड़ी रस्सी से बंधा देखा जा सकता है। उन्हें कान पकड़वाकर मुर्गा भी बनाया गया।

पुलिस को नहीं दी जानकारी
खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया, ‘हमने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो बिना अनुमति गायों को ले जा रहे थे। वहीं, हमने किसानों सहित उन ग्रामीणों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने गोवंश ले जाने वालों को पकड़ने के बाद पुलिस को जानकारी नहीं दी और उनके साथ गलत बर्ताव किया।’

खालवा पुलिस थाना प्रभारी हरिशंकर रावत ने कहा, ‘21 गोवंश जब्त किए गए हैं। इन्हें पास के गांव खार की गौशाला में भेज दिया गया है।’ उनके अनुसार, करीब 100 ग्रामीणों ने तस्करों को खंडवा जिले के सांवलीखेड़ा गांव में उस वक्त पकड़ा, जब ये आठ ट्रकों में गोवंश ले जा रहे थे। सभी आरोपी हरदा जिले से खालवा होते हुए जंगल के रास्ते महाराष्ट्र जा रहे थे।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading