नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऐजाज खान हमेशा किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं,इसी कारण उनके परिवार को मुसीबत का सामना करना पड़ता है,पिछले दिनों एक बार फिर टिक-टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से एजाज खान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस वीडियो की वजह से एजाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था।
इस वीडियो को लेकर उनकी काफी आलोचना भी की जा रही है. उन्हें लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं अब इस मामले पर एजाज की पत्नी एंड्रिया का रिएक्शन भी आ गया है. वो मीडिया के बात करते हुए बुरी तरह फफक पड़ीं. रोते-रोते उन्होंने सारी बात कही है।

एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Mumbai: Actor Ajaz Khan sent to judicial custody for 14 days. A case was registered against him for creating/uploading videos with objectionable content promoting enmity between different groups on grounds of religion, & creating hatred among public at large.
— ANI (@ANI) July 20, 2019
हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था।
एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।’
वहीं कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, 4 वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी।
एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह 2 लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।
मीडिया से बात करते हुए एजाज खान की पत्नी एंड्रिया रोने लगीं. उन्होंने रोते हुए मीडिया से मदद की गुहार लगाई. आयशा(एंड्रिया) ने कहा, ‘मैं अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं क्योंकि लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं।
मेरे पति सभी क्रूरताओं के खिलाफ केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं, हिंदुओं के लिए, ईसाइयों के लिए भी आवाज उठाने वाले अकेले हैं. मेरे पति बिल्कुल अकेले हैं, इसलिए मैं कुछ कहना नहीं चाहती. मैं सिर्फ अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं, आप लोग जो कर रहे हैं वो अन्याय है।
एंड्रिया ने आगे कहा कि ‘आप लोग ये नहीं सोच रहे हैं कि उनका एक परिवार भी है. कितनी बार मैंने उन्हें बोलने से मना किया है. लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं’. एंड्रिया का कहना है कि ‘बहुत सारे लोग उसे फंसा रहे हैं’.
एजाज खान पर धर्म के नाम पर दो समुदायों में शत्रुता भड़काने और इससे संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मुकदमा दर्ज हुआ है. एजाज खान ने फैजू के समर्थन में एक वीडियो जारी किया. इसे संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले बॉलीवुड और टीवी अभिनेता एजाज खान को ड्रग्स मामले में साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था।