VIDEO: अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

VIDEO: अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, 77 वर्षीय अभिनेता को उनके ‘सिनेमा की दुनिया में दिए गए उत्कृष्ट योगदान’ के लिए फिल्म उद्योग का सर्वोच्च सम्मान मिला हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड में 50 वर्षों से ज्यादा की लंबी यात्रा तय की है। बिग बी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जो आज भी टीवी पर आते समय लोग उतने ही चाव से देखना पसंद करते हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

उन्होंने एंग्री यंग मैन से लेकर एक बूढ़े लेकिन फाइटर वकील तक की भूमिका निभाई है और न जाने कितने शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से अमिट छाप दर्शकों के मन में छोड़ी है।

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है और उनके द्वारा किए गए अभिनय का लोहा बॉलीवुड का हर कलाकार मानता है। आज भी वह रविवार को अपने घर जलसा के बाहर इंतजार कर रहे फैन्स से मिलते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैं।

अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी समय के पाबंद हैं और किसी भी कार्यक्रम में शुरू होने के 5 मिनट पहले पहुंचना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया साइट्स पर भी बहुत एक्टिव है और लगभग हर विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

वह अपने हर ट्वीट और हर ब्लॉग की जानकारी रखते हैं कि उन्होंने कितने दिनों से या कितने ट्वीट अब तक किए हैै। अमिताभ बच्चन की फैशन और ड्रेसिंग सेंस भी काफी लोकप्रिय है।

लोग उनके फैशन और ड्रेसिंग सेंस से काफी प्रभावित नजर आते है और उनके जैसी स्टाइलिंग किया करते हैंl अमिताभ बच्चन का चलने और बोलने का अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है।

गौरतलब है कि उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण के दिन दिया जाना था लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते वह तब नहीं ले पाए थे और आज राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन पुरस्कार पाकर काफी गदगद और प्रसन्न नजर आए।

 

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں