Video:मोहम्‍मद शमी के बारे में पूर्व क्रिकेटर का अफ़सोसनाक बयान- वे मुस्लिम हैं, इंडियन है तो क्‍या,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी आईसीसी विश्व कप 2019 में अपनी काबिलियत के दम पर टीम में बने हुए हैं,शमी ने तीन मैचों में 13 विकेट लेकर वर्ल्ड कप में भारत के लिये सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है।

भारत बनाम इंग्लैंड मुक़ाबले में भले ही भारत को पराजय मिली हो लेकिन इस मुक़ाबले में शमी ने अपने कैरियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 5 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था,भारत की इस हार से भारत से ज़्यादा पाकिस्तान इस हार से खफा है. यही वजह है कि उनकी तरफ से आए दिन अजीबोगरीब बयान आते रहते हैं।

पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने तो शमी के अच्‍छे प्रदर्शन में धर्म का एंगल जोड़ दिया. उन्‍होंने एक टीवी चैनल पर पैनल डिस्‍कशन के दौरान यह बयान दिया।

बख्त ने इंग्‍लैंड के खिलाफ इंडिया की हार के बाद कहा, ‘भारत के पास बेस्ट बॉलिंग अटैक है. बुमराह नंबर-1 गेंदबाज हैं अगर वे विकेट नहीं पाते हैं तो कुलदीप यादव विकेट ले लेते हैं. चहल भारत के विकेट टेकिंग बॉलर हैं. अब शमी जो हैं वह अपना काम कर चुके हैं. वह हैं भी मुसलमान. अच्‍छी बात यह है. ठीक है इंडिया की टीम की तरफ से खेलते हैं. मैंने भारत की गेंदबाजी देखी है. उनके स्ट्राइक बॉलर विकेट नहीं ले पाए. यादव और चहल को जिस तरह से इंग्‍लैंड ने पीटा है. उन्‍होंने 337 रन बनाए।

सिकंदर ने पहली बार इस तरह का बयान नहीं दिया है. वे अजीबोगरीब बयान देते रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैच के पहले भी बख्त ने ऐसा ही कुछ किया था. मैच के पहले बख्त ने कहा था कि भारत हमें वर्ल्ड कप से हटाने के लिए या उसे लगेगा कि पाकिस्तान जीत सकता है तो वह शरारत कर सकता है. बख्त ने मैच से पहले आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिये भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है और मैच के बाद उन्होंने कहा कि लोग अब ये तय कर सकते है कि वह सही थे या गलत।

उन्होंने कहा, ‘भारत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसमें मैच जीतने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखी और यही अपने आप में सब कुछ कहता है।

बता दें कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की राह अब मुश्किल नज़र आ रही है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतना ही होगा. साथ ही, पाकिस्तान को ये दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हार जाए. अगर दोनों, पाकिस्तान और इंग्लैंड अपने बचे मुकाबले जीत जाते हैं, तो भी इंग्लैंड ही सेमीफाइनल में जाएगा।

ऐसे में पाकिस्तान का सेमीफइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है. यही वजह है कि भारत से ज़्यादा पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार इतनी चुभ रही है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading