T20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में रविवार को दूसरे टी20 मैच में एक उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल लेवल पर 2400 रन बनाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज बने। रोहित को 67 के निजी स्कोर पर ओशाने थॉमस ने शिकार बनाया। उन्होंने 51 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े।

रोहित ने अपने करियर के 96वें टी20 इंटरनैशनल मैच में यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने विंडीज टीम के स्पिनर सुनील नरेन की गेंद पर जैसे ही मैच में अपना दूसरा सिक्स लगाया, उन्होंने गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने इस मैच अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 17वां अर्धशतक भी पूरा किया।

32 साल के रोहित के अब टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं। गेल ने इस फॉर्मैट में 105 छक्के जड़े हैं। हालांकि गेल ने अभी तक 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। गेल के बाद न्यू जीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम है, जिनके नाम 76 मैचों में 103 छक्के दर्ज हैं।

रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन का रेकॉर्ड भी दर्ज है। वह इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल लेवल पर 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। उनके नाम 96 मैचों की 88 पारियों में 32.72 के औसत से कुल 2422 रन दर्ज हैं। रोहित ने अभी तक चार शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।

गेल भारत के साथ होने वाली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि टी20 मैचों के लिए उन्हें आराम दिया गया है। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। यह उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज होगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading