
दारुल उलूम देवबंद परिसर में हेलिपैड बनाने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन की टीम पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सीएम कार्यालय को किसी ने शिकायत की है कि यहां विशालकाय पुस्तकालय की छत पर एक हेलिपैड बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही लाइब्रेरी के निर्माण की भी कोई अनुमति नहीं ली गई है।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दारुल उलूम देवबंद पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले परिसर में पहुंचकर लाइब्रेरी की विस्तार से जांच की।
इसके साथ ही शिकायत के आधार पर दोनों अधिकारियों ने ना केवलदारुल उलूम लाइब्रेरी बल्कि अन्य कई भवनों का दौरा भी किया। इसके बाद उन्होंने नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासीए दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी से दारुल उलूम के गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने बताया कि लाइब्रेरी की छत पर हेलिपैड बनाने की शिकायत सही नहीं पाई गई।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source