RTGS/NEFT करने पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रेनों का बदला समय, आज से बदल गए ये नियम !

RTGS/NEFT करने पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रेनों का बदला समय, आज से बदल गए ये नियम !

आज महीना बदलने के साथ ही कई नियम बदल गए हैं. रेलवे ने 250 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किए हैं. आरबीआई ने ट्रांजेक्शन पर लगने वाली फीस से संबंधित नियमों में बदलाव किए हैं. गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम की है. वहीं ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा और मारुति ने कार के दामों में इजाफा किए हैं.

 

सस्ता हुआ गैस
आज से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100.50 रुपये की कमी की गई है. उपभोक्ताओं को आज से 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये का भुगतान करना होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी है.

 

ट्रेन के समय में बदलाव
रेलवे ने रविवार को कहा कि आज से वह अपनी नई समय सारणी लागू करने जा रहा है. उत्तरी रेलवे ने 267 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. रेलवे जोन ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर दो नई तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की है. चार ट्रेनों के गंतव्य को विस्तारित किया गया है. देहरादून-नयी दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा जंक्शन तक और अलीगढ़ मुराबाद पैसेंजर गजरौला तक जाएगी. रेलवे जोन ने 148 ट्रेनों का प्रस्थान समय बदल दिया है जबकि 93 ट्रेनों का प्रस्थान समय पहले कर दिया गया है. अन्य जोन में भी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है.

 

आरटीजीएस-एनईएफटी
आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली के जरिये पैसा भेजना आज से सस्ता हो गया है. रिजर्व बैंक ने इस तरह के ट्रांजेक्शन पर बैंकों के ऊपर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है. रिजर्व बैंक ने आरटीजीएस और एनईएफटी प्रणाली से लेनदेन पर शुल्क हटाने की घोषणा की.

 

रीयल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) प्रणाली का इस्तेमाल बड़ी राशि के लेनदेन के लिए उपयोग किया जाता है. वहीं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली का उपयोग दो लाख रुपये तक की राशि के लेनदेन के लिए होता है.

 

आरबीआई ने इसमें भी किया बदलाव
आज से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) के कर्ज के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी निर्धारित की है. आरबीआई ने पिछले दिनों कहा था कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) द्वारा एक जुलाई से आरंभ होने वाली तिमाही में उनके कर्जदारों के लिए औसत आधार दर 9.18 फीसदी लागू होगी.

कार की कीमतों में इजाफा
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आज से कार की कीमतों में भी बदलाव किए हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की कीमत में 36 हजार रुपये तक का इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनी के इस फैसले के बाद स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसी कार महंगी हो जाएंगी. मारुति सुजुकी इंडिया ने सेडान कार की कीमत में 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading