
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1947 से पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहा था और उसने भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विरोध किया था।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि कश्मीर सहित जूनागढ़ और हैदराबाद को क्या भाजपा और आरएसएस ने देश में विलय किया? दिग्विजय ने कहा कि क्या कश्मीर को भारत का अंग बनाने में आरएसएस या बीजपी का हाथ रहा?
साथ ही उन्होंने कहा कि ये (आरएसएस एवं भाजपा नेता) तो सन 1947 के पहले ब्रिटिश हुकुमत का साथ दे रहे थे और इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में (महात्मा) गांधी जी का विरोध किया।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source