हम तो चाहते हैं कि कश्मीर भारत में रहे- दिग्विजय सिंह

हम तो चाहते हैं कि कश्मीर भारत में रहे- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने भोपाल में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा कि हम तो चाहते हैं कि कश्मीर भारत में रहे।

उन्होंने कहा कि पीओके सहित पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए। दिग्विजय से सवाल किया गया था कि आपको क्या लग रहा है कश्मीर आजाद हो जाएगा या पाकिस्तान में चला जाएगा? हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि कश्मीर में शांति स्थापित हो और भाईचारा बना रहे: दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि कश्मीर में शांति स्थापित हो और हजारों वर्षों से चला आ रहा भाईचारा बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर से दुआ करने के सिवाय हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं है।

जब उनसे सवाल किया गया कि अनुच्छेद 370 पर दिए गए उनके बयानों से आम जनता आक्रोशित है और क्या उनको यह नहीं लगता कि वह अलोकप्रिय हो रहे हैं, तो इस पर दिग्विजय ने कहा कि एक बात समझ लीजिए कि जो सच्चाई के रास्ते पर चलता है उसे पत्थर खाने की आदत होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ईसा मसीह भी (शूली पर) टांग दिये गये थे, प्रोफेट मोहम्मद को भी लोगों का विरोध झेलना पड़ा था, महात्मा गांधी की भी हत्या कर दी गई थी, अब्राहम लिंकन को भी गोली मार दी गई थी, मार्टिन लूथर किंग को भी गोली मार दी गई थी।

कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा कहा कि राहुल की लाइन कांग्रेस की लाइन है। हम सब उसी लाइन को फॉलो कर रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading