News18 के कार्यक्रम ‘आर पार’ का एक कथित ग्राफ़िक सोशल मीडिया में प्रसारित है। ग्राफ़िक में इस्लामिक स्टेट (IS) के प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी की मौत का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री के दबाव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बगदादी के खिलाफ कार्यवाही की गयी थी – “मोदी के दबाव के चलते ट्रंप ने किया बगदादी को ढेर.”
राष्ट्रपति ट्रम्प ने 27 अक्टूबर को बगदादी को मृत घोषित किया था, अमेरिकी खुफिया विभाग ने उस पर हमला किया था जिसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली थी।
सिर्फ वही लोग Rt करे जिन्हे लगता है @AMISHDEVGAN भDवा ए दलाल है pic.twitter.com/Jw85BWW61R
— ZOYA (@ziddi_zoya_) October 28, 2019
इस ग्राफ़िक को शेयर करने वालो में यूपी कांग्रेस नेता सचिन चौधरी भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने बाद में अपना ट्वीट हटा लिया था।

फोटोशॉप ग्राफ़िक
यह ग्राफ़िक असली नहीं है बल्कि फोटोशॉप किया गया है। ‘आर पार’ कार्यक्रम के पिछले कुछ ग्राफ़िक की तुलना सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे ग्राफ़िक से करने पर यह साफ हो जाता है।

इसके अलावा, ‘आर पार’ कार्यक्रम के एंकर, पत्रकार अमीश देवगन ने ट्वीट कर इस बात जानकारी दी थी कि यह फ़र्ज़ी है।
यह तस्वीर फ़र्ज़ी है आप बड़ी पार्टी के नेता हैं गाली देने से पहले ज्ञान बढ़ाये । https://t.co/fPMrziq3DZ
— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) October 28, 2019
यह भी ध्यान देने लायक है कि बगदादी के खिलाफ कार्यवाही सप्ताह के अंत में की गई थी और तब ‘आर पार’ का कोई भी कार्यक्रम प्रसारित नहीं किया जाता है। इस कार्यक्रम का नया एपिसोड 28 अक्टूबर को एक असंबंधित विषय पर प्रसारित हुआ था। इस गलत सूचना की पड़ताल बूमलाइव द्वारा भी की जा चुकी है।
News18 के फोटोशॉप किये गए ग्राफ़िक को इस दावे से साझा किया गया कि एंकर अमिश देवगन ने अपने कार्यक्रम ‘आर पार’ में चलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर ISIS नेता अबू बक्र अल बगदादी पर कार्यवाही करने का ‘दबाव’ बनाया था।
The post News18 के फोटोशॉप ग्राफ़िक में IS नेता बगदादी की मौत का श्रेय पीएम मोदी को दिया गया appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source