LIVE: वेस्टइंडीज को मुहम्मद शमी ने दिया डबल झटका

LIVE: वेस्टइंडीज को मुहम्मद शमी ने दिया डबल झटका

विश्व कप 2019 का 34वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरूवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के 268 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने खबर लिखे जाने तक आठ ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 0* और सुनील अंबरीस 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की भी शुरुआत निराशाजनक रही। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने धाकड़ व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। गेल के आउट होने के कुछ ही देर बाद विंडीज का विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के रूप में दूसराविकेट गिरा। शमी ने होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले टीम इंडिया ने गुरूवार को विराट कोहली (72) और एमएस धोनी (56*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। विराट के अलावा केएल राहुल (48) और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने सबसे अधिक तीन जबकि कप्तान जेसन होल्डर और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही। महज 35 रन के स्कोर टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (18) के रूप में पहला झटका लगा। केमार रोच ने 5.6 ओवर में रोहित को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 20.4 ओवर में विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने केएल राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। राहुल ने 64 गेंदों में छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए विराट और राहुल के बीच 69 रन की अर्धशकीय साझेदारी हुई।

26.1 ओवर में भारत को विजय शंकर के रूप में तीसरा विकेट गिरा। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पेविलयन भेजा। शंकर ने विराट को साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद भारत को केदार जाधव के रूप में चौथा झटका लगा। जाधव को रोच ने होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद 38.2 ओवर में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा। होल्डर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्थानापन्न खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कोहली ने 82 गेंदों में आठ चौके की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 37 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने 24.4 ओवर में एक रन के साथ ही अपना 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। कोहली ने 417वीं पारी (टेस्ट में 132, वनडे में 223 और टी-20 में 62) में यह कारनामा किया। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं।

48.2 ओवर में भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा। कॉटरेल ने उन्हें एलेन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पांड्या ने 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए। छठे विकेट के लिए धोनी और पांड्या के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में मोहम्मद शमी के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा।

इससे पहले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्ले नर्स और एविन लुईस की जगह सुनील अंबरीस और फाबियान एलेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

वेस्टइंडीज की तुलना में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ी थी, वहीं, वेस्टइंडीज कई हार के बाद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही है। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 1979 से लेकर अब तक वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि 3 मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत हासिल हुई है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading