CAA: हैदराबाद में महिलाओं ने तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन!

CAA: हैदराबाद में महिलाओं ने तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन!

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यकायक महिलाओं के विरोध प्रदर्शन से रविवार रात टोली चौकी में हल्का तनाव का माहौल बन गया। पुलिस को चकमा देते हुए कुछ महिलाओं ने रविवार को टोली चौकी फ्लाईओवर के नीचे अचानक विरोध प्रदर्शन करना आरंभ कर दिया।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, महिलाएं अपने हाथ में तिरंगा झंडा और CAA के खिलाफ नारे लगाते हुए महिलांए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं।

देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों की तादाद बढ़ गई। युवाओं ने ‘मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’, ‘हम क्या मांगे, आजादी’ और ‘काला कानून वापस लो’ की नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन के कारण हल्का तनाव पैदा हो गया और व्यस्त चौराहे पर यातायात पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जब पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण रूप से अपना प्रदर्शन जारी रखने देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने इल्जाम लगाया कि पुलिस उनके लोकतांत्रिक अधिकार पर रोक लगा रही है और उन्हें प्रदर्शन करने नहीं दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं व युवाओं को प्रदर्शन ख़त्म करने के लिए मनाने का प्रयास किया।

यह गतिरोध सुबह तीन बजे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों द्वारा जगह से हटने से मना करने पर पुलिस उन्हें जबरदस्ती पुलिस वाहन में ले गई। उन्हें गोशमहल व गोलकोंडा पुलिस थाने ले जाया गया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading